बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में किसान के पांच मवेशियों की एक साथ हुई मौत, अधिकारियों से लगाई मदद की गुहार

गया में किसान के पांच मवेशियों की एक साथ हुई मौत, अधिकारियों से लगाई मदद की गुहार

GAYA : बिहार के गया जिले के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र ईमामगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत दुबहल के बड़का करासन गांव के देवराज यादव की अचानक पाँच मवेशी की मौत हो गई। जिससे आसपास के गांव कस्बे के लोगों में हड़कंम्प मच गया है। पीड़ित ने बताया की संध्या 6 बजे पांच भैंस हमारी बथान में बैठी थी। सुदामा घांस खाया। जिसके कुछ ही देर के बाद पांचों  भैंस की अचानक मौत हो गई। मवेशी की मौत का कारण सुदामा घांस खाने से बताया जा रहा है। 

स्थानीय पंचायत समिति प्रतिनिधि अजित कुमार ने बताया की ये घांस जानवर के खाने के लिए ही उगाई जाती है। लेकिन जब इस घांस का पटवन नहीं किया जाता है तो घांस ज़हरीली हो जाती है। जिसे खाने से जानवर की मृत्यु हो गई है। आगे पशु चिकित्सक भी  जाँच के लिए घटनास्थल पर पहुंचेंगे। पीड़ित देवराज यादव बताते हैं की एक भैंस दूध देती थी दो बच्चा था और दो गाभिन भैंस थी। उनके जीने का सहारा यही पांचों मवेशी थे। मवेशियों की मृत्यु के बाद उन्हें और उनके परिवार को बड़ा झटका लगा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। उनके पास एक बीघा भूमि थी उसे भी रेहन रख कर घर बनाने के लिए इंट खरीद लिया है। 

अब पीड़ित परिवार सरकार से मुआवज़े के लिए गुहार लगा रहा हैं। वहीं मुखिया प्रतिनिधि राजदेव राम समेत सरपंच पति लेखा पासवान, समाजसेवी शानदार खान, कमाल खान, फरहान खान, आमिर खान, पूर्व मुखिया चंद्रदेव यादव,बिरेन्द्र यादव, छोटू यादव, राजेश प्रजापत,बसंत प्रसाद आदि ने पीड़ित को तत्काल आर्थिक सहायता करते हुए,मुआवजा दिलाने के लिए स्थानिय ज़िलाधिकारी से मांग किया है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News