बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फसल लगे खेत में जानवर चराने से किया मना, किसान की गोली मारकर कर दी हत्या

फसल लगे खेत में जानवर चराने से किया मना, किसान की गोली मारकर कर दी हत्या

Saharsha : जिले में जानवर को खेत में चराने से मना करने पर किसान की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के बनमा ईटहरी के खुरेसान गांव में गुरुवार को  फसल लगे खेत में घोड़ी चराने से मना करने पर एक 30 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

बताया जा रहा है कि रामेश्वर यादव के मूंग लगे खेत में गांव के एक व्यक्ति की घोड़ी चर रही थी। घोड़ी को खेत चड़ता देख रामेश्वर यादव का पुत्र रतन यादव ने घोड़ी को खेत से निकाल दिया था। 

बताया जाता है कि घोड़ी गांव के ही अवधेश यादव थी। रतन ने घोड़ी को खेत से भगा दिया तो अवधेश के पुत्र मृत्युंजय को यह बात नागवार गुजरी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले तू-तू मैं-मै हुई। 

फिर मृत्युंजय घोड़ी से घर चल दिया और रतन वहीं बासा पर मवेशियों को रखने के लिए बांस काटने लगा। कुछ देर बाद मृत्युंजय आया और रतन को सिर के नीचे कनपट्टी में सटाकर गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रतन को सोनबर्षाराज पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों के बयान पर अवधेश यादव और मृत्युंजय के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
 
 

Suggested News