बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमीन विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

जमीन विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

BHAGALPUR :  जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में बीती रात एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना नोनसर बहियार गांव की बताई जा रही है। 


FARMER-SHOT-DEAD-IN-LAND-DISPUTE-TENSION-IN-THE-AREA3.jpg

घटना के संबंध में बताया गया है कि बीती देर रात अपराधियों ने अनिल मंडल नामक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने अनिल को तीन गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही अनिल के घर में कोहराम मच गया। घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है। 

FARMER-SHOT-DEAD-IN-LAND-DISPUTE-TENSION-IN-THE-AREA4.jpg

बताया जा रहा है कि पांच बीघा जमीन को लेकर मृतक का कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। इससे पहले ही अनिल पर जानलेवा हमला हुआ था। उस दौरान पैर में गोली लगने के कारण उसकी जान बच गई थी। 

FARMER-SHOT-DEAD-IN-LAND-DISPUTE-TENSION-IN-THE-AREA5.jpg

इधर घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर  लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की तहकीकात में जुटी है। 

Suggested News