बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, फसल की लाभकारी मूल्य देने का किया मांग

बेतिया में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, फसल की लाभकारी मूल्य देने का किया मांग

BETTIAH : बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले संविधान दिवस के अवसर पर आज किसानों ने जिला मुख्यालय के गेट पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि किसानों को फसल का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्हें इसका लाभ देना चाहिए। साथ ही उर्वरक की कालाबाजारी पर नियंत्रण किया जाए तथा नकली व अमान्य उर्वरकों की बिक्री पर रोक लगाई जाए। 


उन्होंने गन्ना का मूल्य ₹500 प्रति क्विंटल करने की मांग किया है। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ किसानों ने आंदोलन किया, जिसकी आज ही के दिन शुरुआत की गई थी। लगभग 13 महीने तक किसानों ने आन्दोलन किया, जिसमें करीब 800 किसान शहीद हो गए। जिसके बाद मोदी की सरकार ने किसान बिल वापस कर लिया। 

उन्होंने कहा की सरकार अगर किसानों की मांग नहीं मानती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बिहार राज्य किसान सभा के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम जिला मुख्यालय के गेट पर किया गया, जिसमें दर्जनों किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News