बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मशरुम की खेती के सहारे सफेद क्रांति कर रहे हैं कटिहार के किसान, लागत का दुगना मिल रहा है मुनाफा

मशरुम की खेती के सहारे सफेद क्रांति कर रहे हैं कटिहार के किसान, लागत का दुगना मिल रहा है मुनाफा

KATIHAR : कटिहार में बायोटेक किसान पर परियोजना के तहत मशरूम की खेती के सहारे सफेद क्रांति के तैयारी किया जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के पहल से लगभग 500 किसान इस योजना से जुड़ कर मशरूम की खेती कर रहे हैं, जिसमें 60 से 70 किसान मशरूम की खेती को बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। 

फिलहाल दो तरह के ऑस्ट्रिन और बटन मशरूम की खेती के प्रशिक्षण के बाद किसान इससे आर्थिक रूप से समृद्ध होने की कोशिश कर रहे हैं। खासकर घरेलू महिलाएं तेजी से इस परियोजना से जुड़ कर लाभान्वित हो रहे हैं। कटिहार कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक रीता सिंह ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र में भी मशरूम के उत्पादन हो रहा है, डेमो ट्रेनिंग सेंटर के रूप में  किसानों को यहां प्रशिक्षण भी दिया जाता है, जिससे जिला भर के किसान यहां से जानकारी लेकर अपनी अपनी घरों पर इसकी खेती कर रहे हैं, इस खेती से जुड़कर तेजी से आर्थिक लाभ मिलने के कारण कटिहार जिले में मशरूम की खेती अब आर्थिक आजादी के सफेद क्रांति के रूप में अपनी पहचान बना रही है।

तीन साल से चल रही है योजना

कटिहार कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक रीता सिंह ने बताया कि किसान परियोजना के तहत यहां तीन साल पहले मशरुम की खेती का काम शुरू किया गया था। आरंभ में इससे 25 किसान परिवार को जोड़ा गया था। जिसके बाद हर साल 25 किसान इसमें बढ़ते चले गए। आज अधिकारिक रूप से 80 से ज्यादा परिवार इससे जुुड़े हुए हैं। वहीं घरेलू स्तर पर 500 परिवार इससे जुड़े हुए हैं। खासकर पिछले दो साल से बटन मशरुम की खेती की जा रही है। हमारी तरफ से भी इसकी खेती के लिए उन्हें प्रोत्साहित की जाती है। साथ ही लागत की तुलना में अधिक मुनाफे के कारण किसान अधिक संख्या में जुड़ रहे हैं।

रिपोर्ट - श्याम

Suggested News