बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोधगया में पैक्स से किसान परेशान, नहीं खरीद रहा है धान

बोधगया में पैक्स से किसान परेशान, नहीं खरीद रहा है धान

गया. बोधगया प्रखंड के कई ऐसे पंचायत है, जहां पैक्स द्वारा किसानों की धान की खरीदारी नहीं की गयी है, जिससे किसान परेशान है और कम कीमत पर धान बेचने को मजबूर है। गुरुवार को मोरामर्दाना पंचायत के सहनु गांव के निवासी रामाशीष प्रजापति, मुटुरवा देवी और प्रेमलता सिंह ने पैक्स पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हमलोग का धान जान बूझकर पैक्स के द्वारा नहीं खरीदा गया है।

उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर को रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। इसके बाद पैक्स आज-कल करते-करते टाल मटोल करता रहा और जब धान की खरीदारी की तिथि समाप्त हो गई तो पैक्स ने धान खरीदने से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की समस्या अधिकारियों की मिली भगत से होती है। अगर बोधगया के अधिकारी करफ्ट नहीं होते तो इस तरह का समस्या उत्पन्न नहीं होता।

उन्होंने इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी को पैक्स पर कार्रवाई करने को लेकर आवेदन भी दिया है। इस मामले में बीडीओ सतीश कुमार ने कहा कि मोरामर्दांन पंचायत का एक मामला आया है, जिसमें किशान ने पैक्स पर धान नहीं खरीदने का आरोप लगाया है। इसकी जांच की जा रही है और जांच के क्रम में जो भी साक्ष्य सामने आएगी उसपर उचित करवाई की जाएगी।

Suggested News