बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाढ़ से बर्बाद हुए फसल का किसानों को मिलेगा मुआवजा, प्रति हेक्टेयर इतने रुपये के दर दिया जायेगा सहायता राशि : डॉ. प्रेम कुमार

बाढ़ से बर्बाद हुए फसल का किसानों को मिलेगा मुआवजा, प्रति हेक्टेयर इतने रुपये के दर दिया जायेगा सहायता राशि : डॉ. प्रेम कुमार

West Champaran : बिहार सरकार के कृषि वह पशु एवं मतस्य संसाधन मंत्री डॉ॰प्रेम कुमार ने आज बेतिया सर्किट हाउस मे कृषी , पशु , मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। 

कृषि मंत्री ने कहा कि पश्चिम चंपारण जिला के 18 प्रखण्डो के 315 पंचायतों मे 293 पंचायत बाढ़ से पूरी तरह से प्रभावित है। बाढ़ की वजह से खेतो मे लगे धान, गन्ना, मत्स्य, मक्का की फसल का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। जिसे लेकर संबंधित अधिकारीयों को इसके आकलन मे तेजी लाने को कहा गया है।

उन्होने कहा कि बाढ़ से हुई क्षति की भरपाई के लिए किसानो को अधिकतम 13.500 रुपया प्रती हेक्टेयर के दर से सहायता दी जाएगी | साथ ही पशुओं के चारा व दवा का वितरण किया जायेगा। इसे लेकर विभाग के अधिकारियों को शिविर लगाकर चारा और दवा वितरीत करने का निर्देश दिया गया है। 

वहीं कृषि मंत्री ने जिला स्तर पर गेहूं के बेहतर खेती के लिए बेतिया सिंगाछापर के दिनेश सिंह को और आलू के बेहतर खेती लिए मझौलिया के जितेंद्र कुमार को किसान गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रेनू देवी , बेतिया विधानसभा के विधायक मदन मोहन तीवरी सहीत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे |

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Suggested News