बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने क्विक रिस्पॉन्स टीम के बाइक में मारी टक्कर, 1 जवान की मौत

तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने क्विक रिस्पॉन्स टीम के बाइक में मारी टक्कर, 1 जवान की मौत

PATNA : राजधानी पटना में बीती देर रात एक बार फिर रफ्तार की कहर ने एक पुलिस जवान की जान ले ली। राजधानी के अनिसाबाद इलाके में ड्यूटी पर जा रहे क्विक रिस्पॉन्स टीम के दो सिपाही की बाइक में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में जहां एक सिपाही की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

FAST-SPEED-SCORPIONS-KILL-DEAD-IN-A-QUICK-RESPONSE-TEAM-KILLING-1-JAWAN3.jpg

घटना के संबंध में बताया गया है कि शनिवार देर रात ड्यूटी पर जा रहे क्यूआरटी वन के निरंजन कुमार और प्रेम कुमार एक ही बाइक पर सवार थे। दोनों अनीसाबाद चौराहे से लगभग 100 मीटर पहले पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही निरंजन और प्रेम बाइक से सड़क पर गिर पड़े। वहीं स्कॉर्पियो ने भागने के दौरान सड़क पर गिरे दोनो जवानों को रौंद दिया। 

FAST-SPEED-SCORPIONS-KILL-DEAD-IN-A-QUICK-RESPONSE-TEAM-KILLING-1-JAWAN2.jpg

इस भीषण हादसे में जहां आरक्षी निरंजन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, वही, गंभीर रुप से घायल आरक्षी प्रेम कुमार नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरीय अधिकारी समेत तमाम पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी ली। वहीं स्कॉर्पियो की खोज की जा रही है। 

Suggested News