बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़हिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन, डिप्टी सीएम से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक लगायी गुहार, पर कोई कार्रवाई नहीं

बड़हिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन, डिप्टी सीएम से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक लगायी गुहार, पर कोई कार्रवाई नहीं

Lakhisarai: नगर परिषद बड़हिया में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ शुक्रवार को नगर के श्रीकृष्ण चौक पर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के लखीसराय विधायक प्रतिनिधि एवं नगर परिषद बड़हिया के पूर्व उपाध्यक्ष इंदुपुर निवासी प्रमोद कुमार सिंह, वार्ड नम्बर 13 के पूर्व वार्ड पार्षद  प्रतिनिधि अर्जुन कुमार के साथ आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। प्रमोद सिंह का कहना है कि उन्होंने भ्रष्टाचार की जांच कराने के लिए प्रशासन तक गुहार लगाई, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। इस कारण उन्हें मजबूरन 10 सूत्री मांग को लेकरआमरण अनशन पर बैठना पड़ा है।

पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि बड़हिया नगर परिषद  में पिछले 5 वर्षों से लगातार भ्रष्टाचार का बोलबाला है और भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री से लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, नगर विकास विभाग के मंत्री और मुंगेर सांसद ललन सिंह तक कई बार गुहार लगाई, लेकिन मामले में कोई सुनवाई नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि जब कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई तो लाचार होकर उन्होंने लोकतंत्र के अंतिम शस्त्र को अपनाया और आमरण अनशन पर बैठ गए। प्रमोद सिंह ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। प्रमोद सिंह के समर्थन में  पूर्व अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद बसंती देवी, पूर्व वार्ड पार्षद चुनचुन सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार पार्षद विजय राम, सामाजिक कार्यकर्ता राहुल कुमार सांडिल सिंह, राजू सिंह, अमित कुमार, मोहित आनंद, गोपाल कुमार, बसंत कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Suggested News