बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पिता-पुत्री घायल, बेटी मैट्रिक की परीक्षा दिलाकर घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पिता-पुत्री घायल, बेटी मैट्रिक की परीक्षा दिलाकर घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

HAJIPUR : जिले के महुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से परीक्षा देकर लौट रहे पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं दोनों घायलों का इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है‌। 

 घायल की पहचान गोरौल निवास मंजय राय की 15 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। मंजय राय की घटना में गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के अनुसार मंजय राय अपनी पुत्री मुस्कान को लेकर मैट्रिक का एग्जाम दिलवाने महुआ गए थे। 

एग्जाम खत्म होने के बाद पिता पुत्री बाइक से सवार होकर अपने घर गोरौल लौट रहे थे तभी पहाड़पुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है।

REPORT - RISHAV KUMAR

Suggested News