बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

असम के सिलचर में हुए चिमनी ब्लास्ट में पिता और पुत्र की हुई मौत, 10 दिन पहले बिहार से गए मजदूरी करने

असम के सिलचर में हुए चिमनी ब्लास्ट में पिता और पुत्र की हुई मौत, 10 दिन पहले बिहार से गए मजदूरी करने

KHAGADIYA : खबर खगड़िया जिले से जुड़ा है, जहां से मजदूरी के लिए असम के सिलचर गए पिता-पुत्र की चिमनी ब्लास्ट में मौत हो गई है। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है। वही इस ब्लास्ट में तीन अन्य मजदूरों के घायल होने की बात सामने आई है। 

घटना को लेकर बताया गया कि 10 दिनों पहले ही खगड़िया से पांच मजदूर असम के सिलचर में एक चिमनी में काम करने के लिए गए थे। इनमें सदर प्रखंड के बछौता गांव के पिता पुत्र मदनी पासवान और सुनील कुमार भी शामिल थे। जिनकी ब्लास्ट में मौत हो गई। वहीं उनके साथ गए तीन अन्य मजदूर गोरेलाल महंतों, बिरजू पासवान और सुंदी पासवान बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। 

वहीं असम से तीनों की मौत की खबर सामने आने के बाद मदनी पासवान के घर में हड़कंप मच गया है। एक साथ परिवार के दो सदस्यों की मौत की खबर से गांव में भी सदमे का माहौल उत्पन्न हो गया है। 



Suggested News