बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लड़की को मुहब्बत की मिली सजा, पंचायत के फरमान पर पिता ने बेटी को पेड़ से बांधा, देखिए वीडियो

लड़की को मुहब्बत की मिली सजा, पंचायत के फरमान पर पिता ने बेटी को पेड़ से बांधा, देखिए वीडियो

NAWADA : नवादा में पंचायत का तुगलकी फरमान देखने को मिला है। गुरुवार को पंचायत के आदेश पर एक लड़की को पेड़ से बांधकर प्रताड़ित किया गया। जब लड़की की हालत खराब होने लगी तो उसे बंधनों से मुक्त किया गया। दरअसल पूरा मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। लड़की और लड़का अलग-अलग समुदाय से आते हैं और एक-दूसरे से बेइंतहां प्यार करते हैं। दोनों शादी करना चाहते हैं लेकिन लड़की के पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था लिहाजा वो इसका विरोध करता है और अपनी बेटी को चिलचिलाती धूप में पेड़ से बांध देता है। 5 घंटे के बाद जब लड़की की हालत बिगड़ने लगती है तो उसे बंधन से मुक्त किया जाता है। 

क्या है पूरा मामला

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के एक गांव का पूरा मामला है। लड़की और लड़का दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। दोनों एक-दूसरे से  प्यार करते हैं। इसी बात से लड़की के पिता नाराज थे और गांव में पंचायत भी लगाए थे लेकिन लड़की ने पंचायत की बातों को मानने से इंकार कर दिया और वह लड़के से शादी करने के अपने फैसले पर अड़ी रही। इसपर पंचायत ने कहा कि अगर तुम अपनी बात पर अडिग रही तो तुम्हें कड़ी-से-कड़ी सजा मिलेगी।

घर छोड़कर लड़के के साथ भागी 

इधर, लड़की ने बताया कि वह तीन साल से उस लड़के से प्यार करती है और उसी से शादी करना चाहती है। लेकिन परिवार के सदस्य इसके लिए राजी नहीं हैं। परिवार की नाराजगी के कारण हम लड़के के साथ घर छोड़कर चले गये थे। कुछ दिन बाद हमारे परिजनों को पता चल जाता है कि हमलोग कहां रह रहे हैं और वो लोग हमलोगों को पकड़कर गांव ले आते हैं। 

पंचायत के इस तुगलकी फरमान की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को नहीं है। थाना प्रभारी ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी।   

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News