बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मस्जिद और चर्च से जारी होंगे फतवे, तो मंदिरों से बजेंगे घंटे : गिरिराज

मस्जिद और चर्च से जारी होंगे फतवे, तो मंदिरों से बजेंगे घंटे : गिरिराज

SAMASTIPUR : अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एकबार भी हड़कंप मचाने वाला बयान दिया है। बुधवार को समस्तीपुर पहुंचे गिरिराज ने कहा कि अब देश की राजनीति में भारतीय अखण्डता को खंडित करने की साजिश विदेशी ताकतों के द्वारा की जा रही है। 

FATWAH-WILL-CONTINUE-FROM-THE-MOSQUE-AND-CHURCH-THEN2.jpg


गिरिराज ने कहा कि मस्जिदों और चर्चो में आवाज उठती है कि मोदी को वोट नहीं दें लेकिन क्या मोदी जी ने मना किया है कि मस्जिद में इबादत करने नहीं जाएं। उन्होंने कहा कि जो मस्जिद से फतवा जारी किया गया है उस पर कोई क्रिया होती है तो फिर उसकी प्रतिक्रिया भी होना तय है। गिरिराज ने कहा कि अगर मस्जिद और चर्च से आवाज उठेगी तो प्रतिक्रिया के तौर पर हमारे मंदिरों से भी घंटे बजेंगे। 


FATWAH-WILL-CONTINUE-FROM-THE-MOSQUE-AND-CHURCH-THEN4.jpg


केन्द्रीय मंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी  के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना उनपर हमला बोलते हुए कहा कि छोटी सोच वाले लोग आज कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं। पद बड़ा है लेकिन सोच बहुत छोटी है।


FATWAH-WILL-CONTINUE-FROM-THE-MOSQUE-AND-CHURCH-THEN5.jpg


गिरिराज ने प्रणव मुखर्जी को सांस्कृतिक चेतना का अग्रदूत बताते हुए कहा कि  7 तारीख को होने वाले कार्यक्रम में  प्रणब मुखर्जी के जाने पर आज निंदा कर रहे हैं। अगर आज  महात्मा गांधी जी होते तो यह गांधी को भी गाली देने से नहीं चुकते।


FATWAH-WILL-CONTINUE-FROM-THE-MOSQUE-AND-CHURCH-THEN3.jpg


उन्होंने कहा कि संघ एक ऐसी संस्था है जो पूरे देश और दुनिया में सांस्कृतिक धरोहरसांस्कृतिक क्रांति का प्रतीक है और संघ के कार्यक्रम में एकबार बापू भी गए थे और संघ की तारीफ भी की थी।  गिरिराज ने कड़े शब्दों में कहा कि आज के कांग्रेस को सौ बार पैदा लेना होगा तब तब भी संघ को नहीं समझेगा।


Suggested News