बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इंजीनियरिंग कॉलेज में आग से अफरातफरी, लैपटॉप छोड़कर भागे छात्र

इंजीनियरिंग कॉलेज में आग से अफरातफरी, लैपटॉप छोड़कर भागे छात्र

पूर्वी चंपारण : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को आग लगने से अफरातफरी मच गयी। देखते-ही-देखते पूरा कंप्यूटर लैब आग की चपेट में आ गया। जिस वक्त आग लगी, उस वक्त सभी छात्र वहां पढ़ाई कर रहे थे। कई छात्रों ने भागने की हड़बड़ी में अपना लैपटॉप भी वहीं छोड़ दिया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात बतायी जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 


FEAR-OF-FIRE-AT-ENGINEERING-COLLEGE-IN-MOTIHARI2.jpg

कॉलेज प्रशासन अपने स्तर से जांच की बात कह रहा है। फिलहाल कितने का नुकसान हुआ है इसका आकलन नहीं हो पाया है। वैसे आग की भयावहता को देखकर कहा जा रहा है कि लाखों का नुकसान हुआ होगा। छात्र-शिक्षक के साथ स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आयी। 

FEAR-OF-FIRE-AT-ENGINEERING-COLLEGE-IN-MOTIHARI3.JPG

Suggested News