बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेखौफ अपराध : जमीन हड़पने के लिए अपराधियों का तांडव, घर में घुसकर की गोलीबारी, तीन घायल

बेखौफ अपराध : जमीन हड़पने के लिए अपराधियों का तांडव, घर में घुसकर की गोलीबारी, तीन घायल

BHAGALPUR :  भागलपूर में अपराधियो का हौसला चरम सीमा पर है। अपराधी घर मे घुस कर घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला बरारी थाना क्षेत्र के एसएम  कॉलेज रोड की है। जहाँ जमीनी विवाद को लेकर लोकपाल साह के घर मे घुस कर अपराधियो ने 15 राउंड फायरिंग की जिसमे से लोकपाल साह के पुत्र रितिक, हनी, रिंकू घायल हुए है फिलहाल घायलों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वहीं इस घटना के बाद एसएम कॉलेज इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। घटना स्थल से दर्जन भर खोखे बरामद हुए है। अब सवाल यह है कि शहर के बीचों बीच पुलिश ओपी के सामने घर मे घुस अपराधी कैसे ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे है आखिर अपराधियो में पुलिस का भय क्यो नही है। फिलहाल घटना की जांच एएसपी सिटी पूरण झा, बरारी थाना पुलिस व जोगसर थाना पुलिस कर रही है।

Suggested News