बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरा में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस टीम पर किया हमला, ASI को लाठी डंडे से मारपीट कर छीनी पिस्टल, हवा में की ताबड़तोड़ फायरिंग

आरा में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस टीम पर किया हमला, ASI को लाठी डंडे से मारपीट कर छीनी पिस्टल, हवा में की ताबड़तोड़ फायरिंग

आरा. कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के जय लाल टोला में पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। साथ ही बेखौफ बदमाशों ने एएसआई की पिस्टल छीन कर नौ राउंड फायरिंग भी की। वहीं इससे देखकर पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि पुलिस केस की जांच ले लिए गयी हुई थी। इसी दौरान अपराधियों ने हमला कर दिया।

कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के जय लाल टोला में एक केस की जांच के लिए पुलिस आ रही थी। उस दौरान रास्ते में ही पुलिस को आते देख अपराधियों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला करते हुए पहले एएसआई की सर्विस पिस्टल छीन ली और पिस्टल के चेंबर में लगे मैगजिंन के कुल नौ गोली फायर कर पिस्टल को फेंक दिया। साथ ही अपराधियों ने लाठी डंडे से एएसआई को पीट पीटकर बुरी तरह जख्मी भी कर दिया। इसमें एएसआई के सिर फट जाने के कारण बहुत खून निकल गया। एएसआई को पिटता देख साथ में रहे सभी जवान भाग गए। एएसआई लहूलुहान पड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस जवान घटना स्थल पर पहुंचे और जख्मी एएसआई को इलाज के लिए अस्पताल लाएं। एएसआई के सिर में कुल नौ टांके पड़े हैं।

घटना कृष्णगढ़ थाना के जय लाल के टोला की है, जहां दो पक्षों के बीच हुए विवाद की सूचना पर कृष्णगढ़ थाने के एएसआई उमेश मंडल पुलिस दल बल के साथ पहुंचे थे। पुलिस अभी पहुंची ही थी कि लाठी-डंडों से लैस कुछ लोगों ने पुलिस को घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। इस हमले में कृष्णगढ़ थाने के एएसआई उमेश मंडल का सिर फट गया। वहीं दो अन्य सिपाही भी घायल हो गए। अपने ऊपर हुए हमले को देख पुलिस तुरंत वापस लौट गई। इसके बाद उमेश मंडल का कृष्णगढ़ के सरैयां बाजार के पास एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

बताया जाता है कि लोगों ने पुलिस पर हमले के दौरान घायल एएसआई की पिस्टल भी छीन ली और पिस्टल की सारी गोलियों को हवा में फायर कर दिया। हालांकि लोगों ने एएसआई को उसकी पिस्टल वापस कर दी। इस घटना के बाद तत्काल मौके पर कृष्णगढ़ और बड़हरा थाने की पुलिस पहुंची और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी में जुटी है। 

Suggested News