बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेख़ौफ़ अपराधियों ने दो लोगों पर धारदार हथियार से किया हमला, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

बेख़ौफ़ अपराधियों ने दो लोगों पर धारदार हथियार से किया हमला, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

BANKA : जिले के बौसी प्रखंड में बीती रात बेखौफ अपराधियों ने बरमनिया गांव के ठाकुरबाड़ी में सो रहे दो व्यक्ति पर तेज धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है। मामला पूर्व से चले आ रहे ठाकुरबाड़ी के जमीनी विवाद का बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की बरमनिया गांव के रामावतार यादव और उसके भतीजा धीरज कुमार को मोटरसाइकिल से आए अपराधियों न सोए हुए अवस्था में धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। 

स्थानीय रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया है। जहां धीरज कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे अब तक होश नहीं आया है। घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पीड़ित परिवार के लोगों ने संगेय अपराध में शामिल अपराधियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अब भी मुख्य अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने कहा की जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News