बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेखौफ अपराधी : छह घंटे में दो जगहों पर चली गोलियां, बदमाशों ने भाजपा नेता को किया घायल, पुलिस को नहीं लगी भनक

बेखौफ अपराधी :  छह घंटे में दो जगहों पर चली गोलियां, बदमाशों ने भाजपा नेता को किया घायल, पुलिस को नहीं लगी भनक

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है।  जहां महज छह घंटे के अंदर अपराधियों ने दो अलग थाना क्षेत्र में घर पर घुसकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।  जिसमे एक घटना में बदमाशों ने भाजपा नेता  को गोली मारकर घायल कर दिया।  वही दूसरी घटना लोहियानगर ओपी क्षेत्र की जहा रात के लगभग साढ़े दस बजे बेखौफ अपराधियो ने लोहिया नगर वार्ड नं 28 निवासी संजय सहनी के घर पर करीब 10 राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। हालांकि इस घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नही है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता पर गोलीबारी की घटना  मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी नकटी टोला गांव की है। जिसका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। वही दूसरी घटना लोहियानगर ओपी क्षेत्र की जहा रात के लगभग साढ़े दस बजे बेखौफ अपराधियो ने लोहिया नगर वार्ड नं 28 निवासी संजय सहनी के घर पर करीब 10 राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।,फिलहाल लेकिन पीड़ित परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

पीड़ित परिवार ने बताया कि बछवाड़ा थाना क्षेत्र के इन्द्र देव सहनी की पुत्री से लोहिया नगर निवासी रामबालक सहनी के पुत्र मनीष कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।  उसी को लेकर से पुर्व में भी लड़की के परिजनो के द्वारा मनीष कुमार को बंदूक की नोक पर बंदी बना लिया गया था। उसी विवाद को लेकर बीती रात छोटे लाल सहनी उर्फ गाटो के पुत्र भूषण सहनी, विष्णु देव सहनी के पुत्र धीरज कुमार, अशोक सहनी के पुत्र रॉकी कुमार तथा विक्की कुमार ने गोलीबारी कर रात में घटना को अंजाम दिया।  पीड़ित परिवार ने लोहिया नगर थाने पहुंचकर दोषियों के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की।वही इस घटना के पीड़ित परिवार दहशत के साए में जी रहा।

Suggested News