बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने कांग्रेस नेता के बेटे समेत चार लोगों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, क्षेत्र में फैली दहशत

मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने कांग्रेस नेता के बेटे समेत चार लोगों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, क्षेत्र में फैली दहशत

मधुबनी. जिले में बेखौफ अपराधीयों ने दिनदहाड़े कांग्रेस नेता हिमांशु कुमार के पुत्र समेत चार लोगों को गोली मार दी। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गयी। वहीं घटना के बाद घयलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए मधुबनी के हेरिटेज अस्पताल ले जाया गया। यहां इन लोगों का इलाज चल रहा है। यह घटना जिले के बासोपट्टी थाना के सिरियारपुर की बताई जा रही है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि धान अधिप्राप्ति को लेकर हिमांशु कुमार लगातार आवाज उठा रहे थे। लगातार हिमांशु कुमार को धमकी मिल रही थी। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से भी की थी। जानकारी के अनुसार सभी युवक आम के बगीचे से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें चार लोगों को गोली लगी। आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो उनपर भी अपराधियों ने फायरिंग कर दी। सभी लोग घर की ओर भागे और जान बचाई।

अपराधियों के भागने के बाद सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया गया। इसके बाद सभी घायलों को मधुबनी के हेरिटेज अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Suggested News