बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने पत्रकार को गोलियों से भूना, मौत से घर में मचा कोहराम

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने पत्रकार को गोलियों से भूना, मौत से घर में मचा कोहराम

बेगूसराय. बेखौफ अपराधियों ने सरेशाम एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सांखो गांव निवासी सुभाष कुमार के रूप में की गई है। सुभाष कुमार एक यूट्यूब चैनल के लिए काम करते थे। वहीं इस घटना से  सांखो गांव में दहशत फैल गयी। बताया जा रहा है कि पत्रकार की हत्या खबर को लेकर की गयी है। इसकी सूचना मिलने पर मृतक के घर में कोहराम मच गया। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी है।

जानकारी के अनुसार सुभाष कुमार अपने गांव सांखो में भोज खाने गए थे। जैसे ही वह भोज खाकर वापस अपने घर के लिए निकले। इस दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी लाये। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि सुभाष की हत्या चुनावी रंजिश की वजह से हुई है। बताया जा रहा है कि सुभाष कुमार अपने एक नजदीकी को पंचायत में वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ाया था, जिसमें वह जीत दर्ज किया था। इससे प्रतिद्वंदी उनसे नाराज चल रहे थे। वहीं पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुट गयी है।



Suggested News