बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में बेख़ौफ़ बदमाशों ने सीएसपी संचालक से लूटे 5.40 लाख रूपये, जांच में जुटी पुलिस

खगड़िया में बेख़ौफ़ बदमाशों ने सीएसपी संचालक से लूटे 5.40 लाख रूपये, जांच में जुटी पुलिस

KHAGARIA : खगड़िया में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। ताज़ा मामला पसराहा थाना इलाके में सामने आया है। जहाँ सीएसपी संचालक अनंत कुमार से बदमाशों ने 5.40 लाख कैश लूट लिया। 


घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की अनंत कुमार गोगरी एसबीआई शाखा से कैश निकालकर वापस ग्राहक सेवा केंद्र लौट रहे थे। इसी दौरान हथियार के बल पर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

वही सिवान में भी बसंतपुर थाना क्षेत्र के सोहिल पट्टी में सीएसपी संचालक को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। बताया जा रहा है की सीएसपी संचालक उपेन्द्र राय ने जैसे केंद्र खोला। इसी बीच बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधी आ धमके। उन्होंने सीएसपी संचालक से पैसे की मांग की। लेकिन संचालक ने पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद अपराधियों से उसकी नोंक झोंक होने लगी। 

इसी दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फ़रार हो गए। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और जांच में जुट गयी है। सीएसपी संचालक उपेंद्र राय को इलाज के लिए सीवान सदर में भर्ती किया गया। जहाँ से पटना रेफर कर दिया गया।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट  

Suggested News