बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में बेखौफ बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत, एक गंभीर घायल

गया में बेखौफ बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत, एक गंभीर घायल

गया. जिला के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के जियनबीघा पावर हाउस के पास घर जा रहे दो लोगों पर अपराधियों ने गोली चला दी। इसमें गोली लगने से बादलबीघा निवासी एवं पैक्स अध्यक्ष विजय यादव घायल हो गया, जबकि नागवार निवासी वीरेंद्र यादव की मौत कनपटी में गोली लगने से हो गई है। घटना शनिवार की देर शाम की है।

घटना की जानकारी पाकर परिवार एवं ग्रामीण जुटकर घायल विजय यादव को चिकित्सा के लिए मेडिकल कॉलेज गया ले गया। घटना की जानकारी पाकर डीएसपी एवं टनकुप्पा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी प्राप्त करते हुए शव को कब्जे में लेकर गया मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि अपराधी दोनों को दौड़ाकर गोली मारी है। दोनों जान बचाकर अपराधियों से भागा। लेकिन अपराधियों ने गोली मारकर वीरेंद्र को हत्या कर दी। विजय यादव को कमर एवं जांघ में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Suggested News