बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में शराबी पति हर रोज करता था पत्नी की पिटाई, तंग आकर पत्नी अपने तीन बच्चे को लेकर पहुंची थाने...,

पटना में शराबी पति हर रोज करता था पत्नी की पिटाई, तंग आकर पत्नी अपने तीन बच्चे को लेकर पहुंची थाने...,

PATNA :  पटना  के बिहटा थाना से एक बड़ी  खबर सामने आई है। जहां एक पत्नी द्वारा अपने पति पर शराब पीने और नशे की हालत में प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी पति की गिरफ्तारी के   लिए छापेमारी कर रही है। 

दरअसल आज बिहटा थाना में अमहरा गांव की निवासी एक महिला अपने तीन बच्चों  के साथ  पहुंची। जहां उसने पुलिस को बताया कि उसका पति विजय राम हमेशा शराब के नशे में धुत्त रहता है और उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट करता है। 

महिला के इस आरोप पर पुलिस ने आरोपी विजय राम के खिलाफ उत्पाद अधिनियम का उल्लंघन  और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

वही महिला ने न्यूज4नेशन के रिपोर्टर को बताया कि उसका पति विजय राम अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है। पैसे नही रहने पर घर का अनाज भी बेच देता है और सारे पैसे का शराब पी जाता है। जब वह इसका विरोध करती है तो बहुत मारपीट भी करता है। उसकी इस आदत से घर मे खाने के लाले पड़ जाते  है। बच्चों को कई  दिनों तक भूखा रहना पड़ता है। 

महिला ने बताया कि  बहुत समझाने के बाद भी जब वह नहीं  माना तो उसके सामने पुलिस के पास जाने के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा था। जिसकी  वजह से उसने पुलिस में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अब बस पुलिस का ही सहारा है।

पटना से सुमीत की रिपोर्ट

Suggested News