बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिनी शेट्टी के सिर पर सजा फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज, 31 सुंदरियों को छोड़ा पीछे

सिनी शेट्टी के सिर पर सजा फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज, 31 सुंदरियों को छोड़ा पीछे

DESK : मुंबई में बीती रात फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 इंवेट का आयोजन किया गया। जिसमें कर्नाटक की रहनेवाली सिनी शेट्टी के सिर पर ताज सजा है। इस दौरान उन्होंन प्रतियोगिता में शामिल 31 हसीनाओं को पीछे छोड़ा। विनर के तौर पर सिनी शेट्टी के नाम की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

रूबल और शिनाता रहीं दूसरे-तीसरे स्थान पर

सिनी शेट्टी को फिनाले में रूबल शेखावत और शिनाता चौहान से कड़ी टक्कर मिली। राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर अप रहीं। वहीं उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान को सेकंड रनर अप का खिताब हासिल हुआ। 

अकाउंट्स और फाइनेंस में किया ग्रेजुएशन

बात की जाए मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम करने वाली सिनी शेट्टी की तो वह  कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैं और उनका जन्म मुंबई में हुआ है। सिनी शेट्टी महज 21 साल की ही हैं। उन्होने अकाउंट्स और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है और इस समय सीएफए कर रही हैं।

डांस की शौकिन

पढ़ाई में होशियार सिनी शेट्टी को डांस का काफी शौक है. वे 4 साल की उम्र से डांस कर रही हैं. 14 साल की उम्र तक सिनी ने Arangetram और भरतनाट्यम सीख लिया था। सिनी शेट्टी की इंस्टा प्रोफाइल पर आप उनके डांस वीडियोज देख सकते हैं. उनके डांसिंग रील्स वायरल होते हैं. सिनी का क्लासिकल डांस किसी का भी दिल जीत सकता है।

इससे पहले बीती रात हुए इस इवेंट में बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियों ने शिरकत की। जिसमें मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 में नेहा धूपिया, मलाइका अरोड़ा, डीनो मोरिया, शामक डाबर जजों के पैनल में दिखाई दिए।  इसी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी जादुई परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया। रेड कारपेट पर भी बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स नजर आए।


Suggested News