कटिहार में मखाना फोड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की सम्पत्ति जलकर हुई राख

कटिहार में मखाना फोड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की सम्पत्ति जलकर हुई राख

KATIHAR : कटिहार में मखाना फोड़ी शुरू होने से पहले ही मखाना फोड़ी के लिए बनाए गोदाम में भीषण  आग लग गयी। इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। इस अगलगी में लगभग तीन लाख रूपये के संपत्ति जल कर खाक हो जाने की संभावना जताई जा रही है। 

घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र के मूसापुर पंचायत के वार्ड नंबर 15 की बताई जा रही है। हालाँकि आग किस वजह से लगी है। इसका अभीतक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। जबकि कुछ लोग पड़ोसी युवक पर ही दुश्मनी से आग लगाने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है।

बता दें कि कटिहार जिला में बड़े पैमाने पर मखाना की खेती होती है। जिले के कोढ़ा, कदवा, मनिहारी, डंडखोरा, प्राणपुर मनसाही प्रखंडों में मखाना का प्रचुर उत्पादन होता है और यहां से मखाना कई राज्यों में भेजी जाती है। बड़ी संख्या में जिले के बाहर के मजदूर मखाना फोड़नी के काम में लगे रहते हैं, जो उनके रोजगार का साधन है।


कटिहार से श्याम की रिपोर्ट  

Find Us on Facebook

Trending News