बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गर्ल्स हॉस्टल में लगी भयंकर आग, 50 से अधिक लड़कियों की इस तरह बची जान

गर्ल्स हॉस्टल में लगी भयंकर आग, 50 से अधिक लड़कियों की इस तरह बची जान

NEWS4NATION DESK : सूरत के कोचिंग सेंटर में लगी आग में 23 स्टूडेंट्स की मौत के करीब एक हफ्ते बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठीक वैसा ही हादसा हुआ। हालांकि घटना में किसी की जान नहीं गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।  

घटना के संबंध में बताया गया है कि दिल्ली के जनकपुरी (वेस्ट) मेट्रो स्टेशन के पास एक रिहायशी बिल्डिंग में चल रहे कावेरी गर्ल्स हॉस्टल में आग लगने से 50 लड़कियों की जान मुश्किल में आ गई। बिल्डिंग के मेन दरवाजे और खिड़कियों की शीशे तोड़कर लड़कियों की जान बचाई गई। धुएं में फंसी कुछ लड़कियों ने जान बचाने के लिए फर्स्ट फ्लोर से पोर्च में बने गार्ड रूम की छत पर छलांग लगा दी। उन्हें वहां से नीचे उतार कर बचाया गया। बाद में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 

फायरकर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पाने के बाद लड़कियों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। हॉस्टल में एक दिन पहले आग से बचने के लिए मॉक ड्रिल भी हुई थी। धुएं की वजह से 5 लड़कियों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। कावेरी हॉस्टल मेडिकल एंट्रेस एग्जाम की तैयारी कराने वाले टारगेट पीटीएम कोचिंग सेंटर द्वारा चलाया जा रहा था। यहां इस सेंटर लड़कियां रह रही थीं।
 
 

बताया जा रहा है कि आग बिल्डिंग के एक हिस्से में लगी। ग्राउंड फ्लोर से बेसमेंट की तरफ जाने वाली सीढ़ियों के पास लगे इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे निकली आग और उसके बाद धुआं पूरी इमारत में फैल गया।

Suggested News