बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में दो गुटों में जमकर हुई गोलीबारी, आधा दर्जन लोग हुए जख्मी, इलाके में कैम्प कर रही पुलिस

पटना में दो गुटों में जमकर हुई गोलीबारी, आधा दर्जन लोग हुए जख्मी, इलाके में कैम्प कर रही पुलिस

PATNA : पटना के दानापुर शाहपुर स्थित हथियाकांड सराय गांव में रविवार को दो गुटों में जमकर पथराव और फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना शाहपुर थाने को दी । सूचना मिलते ही शाहपुर थाने की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

घटना की जानकारी देते हुए पटना के सिटी एसपी पश्चिम राजेश कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर शाहपुर गांव के दो लोगों के बीच वर्षों से विवाद चला रहा था। इसी बात को लेकर रविवार को दो गुटों के बीच पथराव शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों को सर पर चोट आई है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को छर्रा लगने से वह घायल हो गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए दानापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिटी एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गांव के ही एक जमीन पर विक्की कुमार और संजय कुमार के बीच सालों से विवाद चला आ रहा था। रविवार को इसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच पथराव शुरू हो गया। देखते ही देखते पथराव के बाद दोनों गुटों के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई और गोलीबारी होनी शुरू हो गई। 

आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि दोनों तरफ से लगभग दो दर्जन राउंड से अधिक गोलियां चली है। लोगों ने बताया कि इस गोलीकांड में नवीन कुमार, दिनेश कुमार एवं साधु कुमार सहित अन्य 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए दानापुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Suggested News