बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में आपसी विवाद में हुई जमकर गोलीबारी, किशोर को लगी गोली

नालंदा में आपसी विवाद में हुई जमकर गोलीबारी, किशोर को लगी गोली

NALANDA : जिले के भागनबीघा ओपी क्षेत्र के मोरा तालाब के नवादा पर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और गोलीबारी हुई। जिससे एक किशोर को गोली लग गई। गोली उसके बाएं हाथ में लगी है। आनन फानन में घायल युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल युवक का इलाज जारी है। 

घटना के बारे में जख्मी के परिजन राहुल कुमार ने बताया कि स्थानीय मुखिया के द्वारा विवादित गली में मिट्टी भराई का काम चल रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्ष के लोगों बीच कहासुनी हुई। फिर विवाद बढ़ा और एक पक्ष के सुजीत कुमार,सूरज कुमार,ओमप्रकाश,सुबोध समेत डेढ़ दर्जन की संख्या में लोगों ने निजी ज़मीन पर मिट्टी गिराने के आरोप दूसरे पक्ष पर गोली चला दिया। जिससे एक युवक सुजीत कुमार पिता कलेंद्र यादव के बाएं हाथ में गोली लग गई। 

इस दौरान करीब 40 राउंड गोलियां और जमकर रोड़ेबाजी चली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। मौके से दो खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है। इलाके में तनाव का माहौल देखा जा रहा है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News