बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सहरसा में जमीन विवाद को लेकर जमकर हुई गोलीबारी, गोली लगने से दो लोग घायल

सहरसा में जमीन विवाद को लेकर जमकर हुई गोलीबारी, गोली लगने से दो लोग घायल

सहरसा. जिले के सोनबरसाराज थाना क्षेत्र के गढ़ अमृता गांव में भूमिविवाद को लेकर दो गुट में जमकर गोलीबारी हुई. इसमें 60 वर्षीय विजेंद्र यादव गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मारपीट में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया है.

घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विजेंद्र यादव और संजय यादव के बीच पूर्व जमीनी विवाद चल रहा था, जिसमें विवादित जमीन को जबरन जोतने को लेकर संजय यादव व विजेंद्र यादव के बीच मारपीट के दौरान गोलीबारी होने लगी.

इस गोलीबारी में गोली लगने से विजेंद्र यादव घायल हो गये हैं. फिलहाल घायल दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. यहां घालयों का इलाज चल रहा है. वहीं मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है.

Suggested News