बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भीषण सड़क हादसा : रांची से गया आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 11 की मौत 25 से अधिक घायल

भीषण सड़क हादसा : रांची से गया आ रही बस  दुर्घटनाग्रस्त, 11 की मौत 25 से अधिक घायल

NEWS4NATION DESK : अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित झारखंड के चौपारण में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक बस और ट्क की हुई सीधी भिड़ंत में 11 लोगों की मौके पर मौत की खबर है। वहीं कई अन्य लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे है। 

बताया जा रहा है कि झारखंड के चौपारण में आज  अहले सुबह यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। बस-ट्रक की टक्‍कर में बस के परखच्‍चे उड़ गए है। मिल रही जानकारी के अनुसार जीटी रोड पर चौपारण के दनुआ घाटी में सुबह करीब 3:30 बजे यह हादसा हुआ। 

जानकारी के मुताबिक गुमला से मसौढ़ी जा रही महारानी बस भोर में साढ़े तीन बजे हादसे का शिकार हो गई। हादसे के वक्‍त बस में सभी यात्री सो रहे थे। दुर्घटना का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। 

हजारीबाग के डीसी रविशंकर शुक्‍ला राहत-बचाव कार्य की देखरेख के लिए घटनास्‍थल पर पहुंच गए हैं। घायलों के बेहतर इलाज के लिए मुख्‍यालय से डॉक्‍टरों की टीम मौके पर रवाना हो गई है।

Suggested News