बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमीन विवाद में दो गुटों में हुई लड़ाई, एक ही परिवार के तीन भाइयों को पीट-पीटकर किया घायल, चलाई गोली

जमीन विवाद में दो गुटों में हुई लड़ाई, एक ही परिवार के तीन भाइयों को पीट-पीटकर किया घायल, चलाई गोली

KHAGDIYA :- खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के मधुआ  गांव में आज भूमि विवाद में एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट पर फायरिंग किया और बंदूक के बट से मारपीट किया  है। जिसमें एक गुट के तीन  चचेरे भाई घायल हो गए हैं। जिनमें गोली लगने से एक भाई घायल हुआ है। जबकि बंदूक के बट से हुए पिटाई में दो भाई घायल हुआ है। 

घायलों को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए रणवीर कुमार को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर डॉक्टर ने रेफर कर दिया है। 

बताया जाता है कि शंभू कुमार, रणवीर कुमार और राम नरेश कुमार आज अपने फसल की सिंचाई करने के लिए खेत पर गया था।  इसी दौरान दूसरे गुट के लोगों ने फायरिंग किया। बताया जाता है कि आरोपी जख्मी का पड़ोसी है।


Suggested News