बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बालू उठाव को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी, 14 घायल 4 की हालत गंभीर

बालू उठाव को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी, 14 घायल 4  की हालत गंभीर

NEWS4NATION DESK :  नदी से बालू उठाव को लेकर पिछले चार दिनों से दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद सोमवार की देर शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनो पक्षों  की बीच हुई जमकर मारपीट और गोलीबार में 14 लोग घायल हुए है। जिनमें 4 को गोली लगी है। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना झारखंड के गढ़वा जिले की   है।

घटना के संबंध में बताया   गया है कि गढ़वा जिले के सदर थाना क्षेत्र के दरमी और प्रतापपुर गांव से होकर गुजरनेवाली कोयल नदी से बालू उठाव को लेकर दो पक्षों में चार दिनों से विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर सोमवार को एकबार फिर  दोनों पक्ष उलझ गए। जिसके बाद दोनो  पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई।  

इस घटना में 14  लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनमें 4 को गोली लगी। आनन-फानन में  सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गोली लगने से घायल चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंच घायलों से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस मामले की  जांच में जुटी  है। 



Suggested News