बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमीन विवाद में दो गुटो में जमकर मारपीट और फायरिंग, एक को लगी गोली

जमीन विवाद में दो गुटो में जमकर मारपीट और फायरिंग, एक को लगी गोली

SAHARSA : जिले में जमीन विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इस घटना में जहां कई लोग जख्मी हो गए वहीं एक शख्स के हाथ में गोली लग गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के पतरघट ओपी के घोघनपट्टी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। 


FIERCE-FIGHTING-AND-FIRING-IN-TWO-GROUPS-IN-THE-LAND-DISPUTE4.JPG

वहीं फायरिंग के दौरान एक 50 वर्षीय संजय यादव नामक शख्स के हाथ मे गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

FIERCE-FIGHTING-AND-FIRING-IN-TWO-GROUPS-IN-THE-LAND-DISPUTE2.JPG

घायल संजय यादव के पुत्र ने बताया कि गांव के ही बंटी यादव नामक शख्स मेरे निजी जमीन में जबरन पाईप गाड़ रहा था। जब हम लोगों ने विरोध किया तो उनलोगों ने पहले तो जमकर पिटाई की और फिर गोली चलाने लगे। इसी दौरान उनलोगों ने मेरे पिताजी के हाथ में गोली मार दी। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली। पुलिस घायल संजय यादव के पुत्र के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जांच में जुटी है। 

Suggested News