बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आखिरकार विवेका पहलवान के भतीजा पर दर्ज हुआ केस....AK-47 को खिलौना बताने वाले पर पटना पुलिस की नरमी

आखिरकार विवेका पहलवान के भतीजा पर दर्ज हुआ केस....AK-47 को खिलौना बताने वाले पर पटना पुलिस की नरमी

PATNA : आखिरकार पटना पुलिस ने अनंत सिंह के धुर विरोधी विवेका पहलवान के भतीजे पर केस दर्ज कर लिया। मीडिया में पटना पुलिस की भारी किरकिरी के बाद पुलिस ने खुद के बयान पर बाढ़ थाने में केस दर्ज किया है।शुक्रवार की रात विवेका पहलवान के भतीजा कर्मवीर,और वीडियो में AK-47 लिए दिख रहे चंदन और विक्की के खिलाफ बाढ़ थाने में केस दर्ज किया गया है।

विवेका पहलवान के लदमा स्थित घर में दो एके-47  का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की बोलती बंद हो गई थी। पुलिस इस मसले पर कुछ भी बोलने से बच रही थी, लेकिन मीडिया में पटना पुलिस और बिहार के सुशासन की सरकार की फजीहत होने के बाद बीती रात तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया  है।

आपको बता दें कि विवेका पहलवान ने अपने घर में 2 AK- 47 लहराने वाला वीडियो वायरल होने के बाद कहा था कि जो वीडियो में जो ak-47 दिख रहा है वह असली नहीं बल्कि खिलौना है ।हालांकि अपने घर में एके-47 होने की बात को अस्वीकार करने वाले और एके-47 को खिलौना बताने वाले विवेका पहलवान पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

अब देखना है कि AK 47 को खिलौना बताने वाले विवेका पहलवान पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News