बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आखिरकार इमरान को समझ में आई अपनी औकात, कहा-भारत से पारंपरिक युद्ध नहीं जीत सकता पाकिस्तान

आखिरकार इमरान को समझ में आई अपनी औकात, कहा-भारत से पारंपरिक युद्ध नहीं जीत सकता पाकिस्तान

NEWS4NATION DESK : जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म किये जाने के बाद से बौखलाये पाक की अब अक्ल ठिकाने आती दिख रही है। कलतक युद्ध ही नहीं परमाणु युद्ध और जम्मू-कश्मीर पर किसी भी हदतक जाने की धमकी देने वाले पाक पीएम इमरान ने खुद ही स्वीकार कर लिया है वह युद्ध में भारत से जीत नहीं सकते है। 

इमरान ने कहा है कि पाकिस्तान पारंपरिक युद्ध भारत से जीत नहीं सकता है। लेकिन ऐसी स्थिति में परिणाम गंभीर होंगे। 

कलतक युद्ध की बात करने वाले इमरान अब शांति की बात करने लगे है। एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि मैं एक शांतिवादी व्यक्ति हूं। मैं जंग के खिलाफ हूं। मेरा मानना है कि लड़ाइयों से समस्याएं नहीं सुलझती हैं। युद्ध के अनपेक्षित परिणाम देखने को मिलते हैं। आप वियतनाम, इराक की लड़ाइयां देखिए इससे दूसरी कई समस्याएं पैदा हो गईं और वह भी जिसके लिए लड़ाई लड़ी गई उससे ज्यादा गंभीर थीं।'
 
 बताते चले कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म किय़ जाने के बाद से पाकिस्तान द्वारा लगातार बयानबाजी की जा रही थी। पाक रेल मंत्री शेख रशीद अहमद ने कहा था कि भारत यह सुन ले कि पाकिस्तान के पास पाव और आधा पाव के ऐटम बम भी हैं जो किसी खास इलाके को निशाना बना सकते हैं। इस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी मजे भी लिए थे। 

Suggested News