बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फाइनांस कंपनी के 62 लाख रुपयों से भरा लॉकर ही उखाड़ ले गए चोर, मचा हड़ंकंप

फाइनांस कंपनी के 62 लाख रुपयों से भरा लॉकर ही उखाड़ ले गए चोर, मचा हड़ंकंप

Dumka : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां चोरो ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बेखौफ चोरो ने माइक्रो फाइनांस कंपनी एल एंड टी फाइनांशियल सर्विसेज के पगवारा गांव में चल रहे कार्यालय में रखा लॉकर ही उखाड़ ले गए। बताया जा रहा है कि लॉकर में महिला स्वयं सहायता समूहों को दिए लोन के कलेक्शन करीब 62 लाख रुपए थे। 

इतनी बड़ी राशि की चोरी की घटना के बाद हड़कंप मच गया। जिले के एसपी वाईएस रमेश ने पगवारा पहुंच कर खुद मामले की जांच की। 

कंपनी के शाखा प्रबंधक बिट्टू कुमार ने बताया कि सोमवार को सुबह जब कर्मचारी कार्यालय खोलने पहुंचे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। गेट के अंदर गए तो देखा कि जिस कमरे में कैश रखा हुआ था, उसका भी ताला टूटा हुआ है। कैश रूम के अंदर प्रवेश करने पर पता चला कि जिस लॉकर में कैश रखा था,वह लॉकर ही गायब है। ब्रांच मैनेजर ने हंसडीहा पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी दी। 

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा ने मामले की छानबीन शुरू की। एसपी ने एसडीपीओ और अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच टीम का गठन कर निर्देश दिए। पुलिस ने डॉग स्कवायड भी लगाया पर शाम तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Suggested News