बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फर्जी तरीके से बने गुरुजी पर निगरानी का शिकंजा, 19 के खिलाफ FIR

फर्जी तरीके से बने गुरुजी पर निगरानी का शिकंजा, 19 के खिलाफ FIR

MUNGER : शिक्षक नियोजन में फर्जीवाड़ा कर अवैध तरीके से नौकरी प्राप्त करने के आरोप में निगरानी अन्वेशन ब्यूरो ने मुंगेर जिले के चार थाने में कुल 19 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके तहत संग्रामपुर थाना में प्राथमिक विद्यालय कमरगामा की शिक्षिका ममता कुमारी, बलिया पंचायत के पूर्व पंचायत सचिव बालकृष्ण मेहता, पूर्व मुखिया पूजा कुमारी, पूर्व वार्ड सदस्य मुड़ल राम, प्राथमिक विद्यालय कुशवाहा टोला की शिक्षिका रेखा कुमारी, शिवटोला चंदनियां प्राथमिक विद्यालय की आभा कुमारी, झिकुली की पूर्व मुखिया रेणु देवी तथा पूर्व पंचायत सचिव सकिचन साव, मध्य विद्यालय समदा की प्रमिला कुमारी, कटियारी की पूर्व मुखिया सुशीला देवी तथा पूर्व पंचायत सचिव पोरस यादव शामिल हैं। 

इसके अलावा गंगटा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बनैली की मंजू कुमारी, दरियापुर वन पंचायत के पंचायत सचिव उपेंद्र चौरसिया, पूर्व मुखिया डोमन साव तथा प्राथमिक विद्यालय संथाली कुशवाहा के सुरेश कुमार पंडित पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 

इसी प्रकार हवेली खड़गपुर थाना में प्राथमिक विद्यालय कारीघाट की नीलम कुमारी, रमनकाबाद पूर्व पंचायत के पूर्व पंचायत सचिव अनिल कुमार तांती, पूर्व मुखिया अनामिका सिन्हा, तथा प्राथमिक विद्यालय मर्दनचक की गीता कुमारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 

ये सभी केस अनुभवन प्रमाण पत्र के अमान्य होने, शिक्षक नियोजन में गलत सहयोग करने के आरोप में दर्ज कराए गए हैं। बताते चलें कि दो दिन पहले भी निगरानी ने 27 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।


Suggested News