बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत बंद के दौरान नवादा में प्रदर्शनकारियों ने मचाया उत्पात, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष समेत 150 अज्ञात पर FIR

भारत बंद के दौरान नवादा में प्रदर्शनकारियों ने मचाया उत्पात, भीम आर्मी  के जिलाध्यक्ष समेत 150 अज्ञात पर FIR

Nawada : रविवार को भीम आर्मी द्वारा बेरोजगारी के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद के दौरान जिले में जमकर उत्पात मचाया गया था। इस मामले में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सहित तीन लोगों को नामदर्ज अभियुक्त बनाया गया है। वहीं 100 से 150 अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार वरीय अधिकारी के आदेश पर नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने सभी लोगों पर एफआइआर दर्ज की है। इनपर विधि व्यवस्था को खिलाफ जाकर काम करने का आरोप लगाया गया है।   

बताया जा रहा है कि बंद समर्थको द्वारा यातायात को  बाधित किया गया था। वहीं प्रजातंत्र चौक के तरफ आने के दौरान इन लोगों के द्वारा जबरदस्ती दुकान बंद कराया जा रहा था। वहीं कुछ दुकानों से सामान की भी छीना झपटी की गई थी।

इन पूरे मामले को देखते हुए पुलिस ने सभी पर एफआइआर किया है। वहीं इन लोगों के द्वारा प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस निकालना सड़क जाम करना दुकान को जबरन बंद करवाना व सामान छीन झपट आदि मामले में एफआइआर दर्ज की  गई।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News