बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमीन विवाद में जमकर चली गोली, रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

जमीन विवाद में जमकर चली गोली, रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

आरा. जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई है। इसमें गोली लगने रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत हो गयी। वहीं मृतक के परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। यह घटना गजराजगंज ओपी के कारीसाथ गांव की बतायी जा रही है।

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड आर्मी जवान के मर्डर से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा। गुस्साए लोग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुस गए। जहां दूसरे पक्ष का घायल युवक बेड पर पड़ा था। अचानक उसकी पिटाई करने लगे। आक्रोश इतना था कि वार्ड में रखें स्लाइन स्टैंड, हेलमेट और लात-घूंसे से युवक की जमकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं परिजनों ने उक्त युवक को कैंपस में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाने-बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने जमकर फटकार लगाई। आक्रोशित परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी हो।

रिटायर्ड जवान की मौत

बता दें कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव में बुधवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। इसमें गोली लगने से एक रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत हो गई। वहीं छर्रा लगने से दूसरे पक्ष का एक युवक भी जख्मी हो गया। उसका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी 50 वर्षीय रामप्रकाश सिंह के रूप में हुई। वहीं घायल युवक ओमकार नाथ सिंह का 26 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार है।

Suggested News