खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग,कई गैस सिलेंडर कर गए ब्लॉस्ट, लाखों रुपये का हुआ नुकसान
वैशाली- पिछले एक सप्ताह से तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी है. इसके कारण जगह-जगह अगलगी की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं. इसी बीच खाना बनाने के दौरान वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र के करताहा जगदीशपुर गांव में तीन लोगों के घर में रखा अनाज,कपड़ा, बर्तन, आभूषण, फर्नीचर, सहित सारा सामान जल कर राख हो गया. जिससे लाखों रूपए की नुकसान पहुंची हैं.
मिली जानकारी के अनुसार खाना बनाने के दौरान आग सबसे पहले अभिषेक शर्मा के घर में लगी, जो देखते ही देखते रामदयाल ठाकुर सहित कई लोंगो के घरों में आग तेजी से फैल गया और अगल बगल के घर को अपने चपेट में ले लिया. घर मे रखे कई गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट कर गए. जिससे आग और भयावह हो गया.
आग लगाने की सूचना मिलते की अग्निशमन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
वहीं सीओ ने कहा कि घर मे आग लगने से हुई क्षति का आकलन कराया जा रहा हैं, जल्द ही सरकारी नियमानुसार अग्नि पीड़ित परिवार को सहायता दिया जायेगा.
रिपोर्ट- अमरेश कुमार