भागलपुर. तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सुर्खीकल झोपड़पट्टी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग इतना भयावह हो गया कि लगभग एक दर्जन घरों में आग पकड़ लिया। इसमें 4 घरों में रखे सामान जलकर स्वाहा हो गया। घटना तकरीबन दिन के तीन बजे लगी।
यह घटना जिस समय हुई, उस समय संयोग से घर के अंदर कोई नहीं था। नहीं तो जान माल की भी क्षति हो सकती थी। आग जिनके घरों में लगी है, उनकी पहचान सिकंदर शर्मा, राजेश शाह, रुचि देवी, धनंजय ठाकुर के रूप में हुई है। आग लगने से लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है।
वहीं आग को देखते हुए आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मोहल्ले के लोग शुरुआत में किसी तरह से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन असफल होने के बाद अग्निशमन दस्ता को फोन कर जानकारी दी। अग्निशमन की गाड़ी पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया।