छपरा में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में हुई गोलीबारी, एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

छपरा में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में हुई गोलीबारी, एक व्

CHAPRA : जिले में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्या में संलिप्त पति,पत्नी,पुत्र,पौत्र सहित एक ही परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव में भूमि विवाद को लेकर सोमवार को नवादा गांव निवासी 50 वर्षीय गजेन्द्र सिंह उर्फ भुवर सिंह पिता गौतम सिंह की उनके ही पट्टीदार जलेश्वर सिंह पिता स्व बिंदा सिंह के परिजनों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

इस संबंध में मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर रिविलगंज थाना में कांड संख्या 346 /23 के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त पांच नामजद अभियुक्तों जलेश्वर सिंह पिता स्व बिंदा सिंह, संजीव सिंह पिता जलेश्वर सिंह,शिवम सिंह पिता संजीव सिंह मंजू देवी पत्नी जलेश्वर सिंह,निशा देवी पत्नी धनजीव सिंह सभी निवासी नवादा थाना रिविलगंज जिला सारण को गिरफ्तार किया है। पुलिस घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Nsmch

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट