बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : लॉकडाउन के बीच बेगूसराय में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, दो गंभीर रुप से जख्मी

बड़ी खबर : लॉकडाउन के बीच बेगूसराय में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, दो गंभीर रुप से जख्मी

Begusarai : कोरोना को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन है। वहीं बिहार में लॉक डाउन के बीच अपराध भी अपने चरम पर पहुंच गया है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से हरदिन हत्या और गोलीबारी की खबर सामने आ रहा है।

ताजा मामला बेगूसराय जिले से सामने आया है। जहां दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी की घटना दो लोग गंभीर रुप से जख्मी हुए है। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के शाहपुर कमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। जिसमें दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। 

घायल युवक विकास कुमार ने बताया कि उमा यादव शराब पीकर उसके आटा चक्की मिल के सामने में अपनी बाइक को लगा दिया था। जिसको हटाने के लिए कहने पर न सिर्फ उसने हटाने से मना कर दिया बल्कि उसके साथ मारपीट भी करने लगा। 

वहीं थोड़ी ही देर के बाद दो अन्य युवकों के साथ आकर गोलीबारी करने लगा। जिसमें वह घायल हो गया। वहीं उसने बताया कि घटना के बाद मची भगदड़ के दारौन उमा के साथ आए बदमाशों ने एक उमाशंकर को मेरा भाई समझ कर गोली चला दी, जिसमे उमाशंकर को गोली लग गयी और वह भी घायल हो गया।

वहीं घायल उमाशंकर ने बताया कि  संदलपुर में अचानक दो पक्षों में मारपीट और गोली चलने लगी। जिससे मैं वहां से भागने लगा तभी भागने के दौरान अचानक मुझे गोली लग गई। 

दोनों घायलों के बयान अलग-अलग होने की वजह से मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News