बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में जमीन विवाद में फायरिंग करना पड़ा महंगा, लोगों ने पकड़कर की धुनाई, गंभीर हालत में पटना रेफर

छपरा में जमीन विवाद में फायरिंग करना पड़ा महंगा, लोगों ने पकड़कर की धुनाई, गंभीर हालत में पटना रेफर

CHAPRA: छपरा के दरियापुर थाना क्षेत्र से शीतलपुर कोठी में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद एक शख्स ने जमकर गोलियां चलाई। हवाई फायरिंग से नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने 3 लोगों की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। जिनको पटना रेफर किया गया है। हांलाकि पुलिस अभी तक इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से यहां जमीन विवाद चल रहा था जिसे लेकर आज दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष द्वारा लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक बंदूक और कुछ खाली कारतूस बरामद किया है।

 बताया जा रहा है कि सीतलपुर कोठी के पास एक विवादित जमीन है जिसको लेकर पिछले 2 साल से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष जमीन पर अपना दावा कर रहे हैं। इसी को लेकर आज वहां दोनों पक्ष पहुंचे थे। इसको लेकर वहां विवाद बढ़ गया।  बताया जा रहा है कि अपने को घिरता देख मृत्युंजय पांडेय द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई लेकिन इस बीच बंदूक ने धोखा दे दिया जिसके बाद लोगों ने मृत्युंजय पांडे और उनके दो सहयोगियों की बुरी तरह पिटाई कर  दी। घायल लोगों को दरियापुर में उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। 


Suggested News