बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लखीसराय में बच्चों के विवाद में हुई गोलीबारी, गोली लगने से दो महिला घायल

लखीसराय में बच्चों के विवाद में हुई गोलीबारी, गोली लगने से दो महिला घायल

लखीसराय. बच्चों के विवाद में गोलीबारी की सूचना मिल रही है। गोली लगने से घायल महिलाओं की पहचान गिरधरपुर पंचायत निवासी बोढन महतो की पत्नी मंजू देवी और जालो महतो की पत्नी बसमतिया देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंजू देवी को बांह में गोली लगी है, जबकि बसमतिया को कमर के निचले हिस्से में गोली लगी है।

घटना के कारणों के बारे में बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम बच्चों के ही दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसी घटना को लेकर कुछ देर बाद एक युवक पहुंचा और गोलीबारी करने लगा। घटनास्थल के पास ही अपने-अपने घर के दरवाजे पर मौजूद महिलाओं व अन्य लोगों में दो महिलाओं को गोली लग गई।

गोली लगने के बाद दोनों महिलाओं को इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल लाया गया है। वहीं बड़हिया रेफरल अस्पताल में बड़हिया थाना की पुलिस पहुंची और घायल महिलाओं को समुचित इलाज कराने में जुट गई है। वीरुपुर पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।


Suggested News