बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में आपसी विवाद में गोलीबारी, दो गंभीर रुप से घायल

बेगूसराय में आपसी विवाद में गोलीबारी, दो गंभीर रुप से घायल

BEGUSARAI : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां बीती देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गय़े। दोनो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के वीरपुर थाना के सहूरी गांव मे बीती देर रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। गोलीबारी की इस घटना में सहुरी निवासी 32 वर्षीय दिलखुश सिंह व तेघड़ा थाना के बरियारपुर निवासी 25 वर्षीय राकेश कुमार को गोली लग गई। 

घटना के बाद घायल दोनो युवको को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।  घटना के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट


Suggested News