बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी-अभी : राजधानी में आपसी विवाद में हुई फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस

अभी-अभी : राजधानी में आपसी विवाद में हुई फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस

PATNA : अभी-अभी राजधानी पटना के जक्ककनपुर थाना इलाके में फायरिंग की खबर है। बताया जाता है कि इंदिरा नगर में आपसी विवाद में दो पक्ष भिड गए। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने 2 राउंड फायरिंग कर दी।फायरिंग की घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गयी।

वहीं दूसरा पक्ष भी धमकी देते हुए निकला कि हथियार लेकर आ रहे हैं। पिस्टल से गोली चलाने के बाद फायरिंग करने वाला शख्स फरार हो गया है। बताया जाता है कि जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। उसी कड़ी में आज दोनों पक्ष उलझ गए। इसके बाद फायरिंग की घटना हुई है।

वहीं जक्कनपुर के थानाध्यक्ष ने फायरिंग किए जानें की घटना से इंकार किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि फायरिंग नहीं हुई है लेकिन एक पक्ष के लोगों ने हथियार का प्रदर्शन किया था।

फिलहाल जक्कनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और मामले की जांच कर रही है।

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News