बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया के रिमांड होम में फायरिंग, दो की मौत, पांच बाल कैदी फरार

पूर्णिया के रिमांड होम में फायरिंग, दो की मौत, पांच बाल कैदी फरार

PURNEA :  पूर्णिया के रिमांड होम में बुधवार की शाम जबर्दस्त फायरिंग हुई जिससे दो की मौत हो गयी। भागने के क्रम में पांच बाल बंदियों ने फायरिंग कर रिमांड होम में दहशत फैला दी। फिर अफरा-तफरी के बीच वे रिमांड होम से फरार हो गये। रिमांड होम में पिस्टल कैसे पहुंचा , इस सवाल ने पुलिस को उलझा दिया है।  

घटना बुधवार शाम की है। रिमांड होमे में अचानक पांच बाल कैदी पिस्टल से फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश करने लगे। कुछ बाल कैदियों और अन्य लोगों ने उनको रोकने की कोशिश की। इस दौरान कई लोग घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। अस्पताल में एक घायल बाल कैदी और एक अन्य की मौत हो गयी। इस घटना में कुछ और बाल कैदी घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।  15 अगस्त 2017 को भी पूर्णिया के रिमांड होम से पांच बाल कैदी फरार हो गये थे। ये पांचों चोरी का मामले में यहां लाये गये थे।  इसके पहले रिमांड होम में रहने वाले बच्चों के यौन शोषण किये जाने का आरोप लगा था।

Suggested News