बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में आपसी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन राहगीर समेत चार लोग घायल

सासाराम में आपसी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन राहगीर समेत चार लोग घायल

सासाराम. नगर थाना क्षेत्र के गोला मंडी स्थित पुरानी थाना के पास मानस रोड में आपसी रंजिश में हुए फायरिंग में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। घायलो में एक महिला समेत तीन लोग राहगीर हैं। वहीं फायरिंग करने वाला युवक मोहराज को पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि आपसी रंजिश को लेकर एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में रामेश्वर गंज के रहने वाले डब्लू कुमार को गोली मारी गई। लेकिन ताबड़तोड़ फायरिंग में उसी रास्ते से जा रहे नोखा के बराओ की रहने वाली ललिता देवी के अलावे रामेश्वरगंज के रहने वाले आकाश कुमार एवं मुबारकगंज मोहल्ला के रहने वाले सुरेंद्र प्रसाद को भी गोली लग गई।

गोली ज्यादातर लोगों के हाथ पांव में लगे हैं। जिससे खतरे का अंदेशा कम है। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। सासाराम के ट्रॉमा सेंटर में चारों का इलाज चल रहा है। उधर पुलिस भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Suggested News