बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ताक पर कानून: जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान भोजपुर गायक गोलू राजा को लगी गोली, बक्सर में चल रहा इलाज

ताक पर कानून: जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान भोजपुर गायक गोलू राजा को लगी गोली, बक्सर में चल रहा इलाज

पटना... बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के महातमपुर में देर रात करीब 11 बजे एक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गायक व अभिनेता गोलू राजा को गोली लग गई। भाजपा नेता के घर हो रहे कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान बांह में गोली लगने की सूचना है। घटना के बाद घायल गोलू को इलाज के लिए मऊ ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज की सुविधा नहीं मिल सकी तो उसके सहयोगी लेकर बक्सर चले गए। हर्ष फायरिंग में गोली लगने की लगातार दूसरे दिन घटना सामने आई है।

गोलू राजा के सहयोगी सत्यजीत सरकार ने बताया कि महातमपुर में युवा भाजपा नेता के यहां जन्मदिन का कार्यक्रम था। वहां हर्ष फायरिंग भी हो रही थी। हालांकि कई बार फायरिंग करने से मना किया गया, लेकिन कोई रुकने को तैयार नहीं था। आखिरकार जिस बात का डर था वही हो गया। जन्मदिन पार्टी के दौरान ही हर्ष फायरिंग में गोलू राजा को गोली लग गई। घटना के बाद वहां चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो गए। उधर, बांह में गोली लगने से घायल गोलू को तुरंत अस्पताल ले जाने की तैयारी होने लगी। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल नहीं ले जाकर मऊ ले जाया गया, लेकिन वहां किसी निजी अस्पताल ने भर्ती नहीं लिया। इसके बाद गोलू के सहयोगी उसे लेकर बक्सर चले गए। बता दें कि रविवार को भी बहेरी में हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोर को गोली लग गई थी। लगातार दूसरे दिन ऐसी घटना सामने आई है। जाहिर सी बात है इससे कानून व्यवस्था पर कड़े सवाल तो उठेंगे ही।

गड़वार थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी ने बताया कि एक जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में हुई फायरिंग में किसी गायक को गोली लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचा और गायक से सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सम्पर्क नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पर कड़ी कार्रवाई होगी। 


Suggested News